मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित परिवारों को मानक अनुसार त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए और किसानों की क्षति का आकलन शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नदी-नालों के किनारे किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, ताकि भविष्य में आपदा जोखिम को न्यूनतम किया जा सके।

चारधाम यात्रा मार्ग की सड़कों को पंद्रह दिनों के भीतर दुरुस्त करने पर उन्होंने विशेष बल दिया। साथ ही धर्मांतरण कानून से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त निगरानी और गौ-तस्करी पर कठोरतम रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेशभर में बहुउद्देशीय शिविर और स्वास्थ्य कैंप आयोजित करने तथा 1905 सीएम हेल्पलाइन की नियमित समीक्षा कर जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने जोर दिया। सभी जिलों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)