मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आई.आई.टी कानपुर के सहयोग से खटीमा के हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “साथी केंद्र” का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता ही किसी भी देश के विकास की नींव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि “प्रोजेक्ट साथी” के तहत देशभर के विद्यार्थी आई.आई.टी और आई.आई.एस.सी के प्रोफेसरों से ऑनलाइन मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं। इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब ग्रामीण और दूरदराज़ के छात्रों के लिए भी आसान हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा केंद्र में 80 विद्यार्थियों को ऑफलाइन कोचिंग और मेंटरिंग की सुविधा मिलेगी। आज देशभर में 15 लाख से अधिक छात्र “प्रोजेक्ट साथी” से लाभान्वित हो चुके हैं, जिनमें उत्तराखण्ड के लगभग 29 हजार विद्यार्थी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को आधुनिक बनाने, नए महाविद्यालय स्थापित करने और शोध को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)