अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने 8 देशों के राजदूत / उच्चायुक्त/ प्रतिनिधि आज दोपहर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में पहुंचे।

भराड़ीसैंण पहुंचते ही विदेशी मेहमानों ने उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली से भरी वादियाँ, स्वच्छ वातावरण देखा तो वे सभी अभिभूत नज़र आए। उन्होंने गैरसैंण की तारीफ करते हुए इस क्षेत्र को अद्भुत और हर रूप से समृद्ध स्थल बताया।

जब 8 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और प्रतिनिधि भराड़ीसैंण, गैरसैंण पहुंचे, तो उनके स्वागत में उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। छोलिया नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया। इस सांस्कृतिक स्वागत से विदेशी मेहमान बेहद खुश नजर आए और उन्होंने उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

इस अवसर पर भारत में मैक्सिको के राजदूत फेडेरिको सालास, मेक्सिको दूतावास में आर्थिक मामलों के प्रमुख रिकार्डो डेनियल डेलगाडो, भारत में फिजी उच्चायोग के हाई कमिश्नर जगन्नाथ सामी, भारत में नेपाल के राजदूत डॉ शंकर प्रसाद शर्मा, भारत में सूरीनाम के राजदूत अरुणकोमर हार्डियन, भारत में मंगोलिया के राजदूत डंबाजाविन गैंबोल्ड उपस्थित रहे।

साथ ही भारत में लातविया दूतावास में डिप्टी हेड ऑफ मिशन मार्क्स डीतॉन्स, भारत में श्रीलंका उच्चायोग के मिनिस्टर काउंसलर लक्ष्मेंद्र गेशन डिसनायके, रूसी दूतावास में प्रथम सचिव क्रिस्टिना अनानीना एवं तृतीय सचिव कैटरीना लज़ारेवा, योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)