मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में हवाई सेवाओं के संचालन की स्थिति तथा हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से संबंधित एयरपोर्ट और हवाई पट्टी निर्माण व इसके विस्तार की प्रगति की जानकारी ली।

इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून और ऊधमसिंह नगर द्वारा देहरादून और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई। मुख्य सचिव ने दोनों जिलाधिकारियों को एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से संबंधित कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए अधिग्रहित की जा चुकी भूमि को शीघ्रता से क्लियर करते हुए अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को एयरपोर्ट का “नियमित ऑपरेशनल स्ट्रक्चर प्लान” तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि एयरपोर्ट के समुचित संचालन के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से डेपुटेशन के माध्यम से जबकि अन्य एजेंसियों से आउटसोर्स के माध्यम से कार्मिकों की तैनाती की जाए।

सीएस ने पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के संबंध में निर्देश दिए कि टनल की लोड बियरिंग कैपेसिटी की आईआईटी रुड़की अथवा इसी तरह के उच्च तकनीकी संस्थान से जांच कराएं। उन्होंने महानिदेशक यूकाडा को एयर कनेक्टिविटी की विस्तार पूर्वक विवरण अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सचिव एविएशन सचिन कुर्वे, महानिदेशक यूकाडा सोनिका व जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल सभागार में उपस्थित रहे तथा जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)