सिख धर्म की आस्था के प्रमुख केंद्र और पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब जी के कपाट आज विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसी के साथ हेमकुंड साहिब की वार्षिक यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत, शनिवार को गोविन्दघाट गुरुद्वारे से ‘पंच प्यारों’ की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था भारी पुलिस सुरक्षा, बैंड-बाजों की धुन और पवित्र निशान साहिब के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ था। इस जत्थे ने रात्रि विश्राम घांघरिया गुरुद्वारे में किया।

आज प्रातः यह जत्था जयकारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए आगे बढ़ा और प्रातः शुभ मुहूर्त में श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। सिख आस्था के इस प्रमुख स्थल के साथ ही हिंदुओं की आस्था के प्रतीक लोकपाल मंदिर (लक्ष्मण मंदिर) के कपाट भी विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जनपद चमोली पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ावों पर विशेष रूप से SDRF की टीमें भी तैनात की गई हैं। चमोली पुलिस ने हेमकुंड साहिब और चारधाम यात्रा पर पधारे सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनकी सफल, सुखद और सुरक्षित यात्रा के प्रति अपनी तत्परता एवं प्रतिबद्धता दोहराई है।

इस अवसर पर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा जी द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए थानाध्यक्ष विनोद रावत और चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह को सम्मानित किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)