मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम की पहल पर उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के सहयोग से हरिद्वार ऋषिकुल सभागार में “सशक्त महिला, सशक्त राष्ट्र” की थीम पर वृहद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने दीप जलाकर किया।

इस अवसर पर जनपद हरिद्वार के विभिन्न आयुर्वेदिक कॉलेजों ने रंगोली, चित्रकला, पोस्टर, क्विज, नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मतदाता शपथ के साथ हुई। कार्यक्रम में जिला स्वीप आइकॉन को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता जागरूकता में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की थीम “ सशक्त महिला, सशक्त राष्ट्र” रखी गई है। सशक्त महिला से समाज की सशक्त सोच और राष्ट्र का निर्माण होता है।

उन्होंने कहा कि अपने मत को पहचानें और किसी भी प्रकार से अपना मत प्रभावित होने न दें। युवा समाज में सजग एवं जागरूक मतदाता के रूप में काम करें। उन्होंने कहा कि महिलाए अपने अधिकारों को पहचान कर प्रभावी ढंग से प्रभावित करें। सभी ब्रांड एम्बेसडर बनकर सभी को स्वच्छ मतदान के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश में सालभर मतदाता जागरूकता के दृष्टिगत अलग थीम बनाई गई हैं। हर माह को एक थीम पर केंद्रित करते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तय किए गए हैं। आयोग द्वारा जिन नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं वे सालभर में 4 अर्हता तिथि, 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर के आधार पर फ़ार्म 6 भरकर नाम दर्ज करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मतदाता बनना ही नहीं, मतदान करना भी प्राथमिकता हो। महिलाएं अपने मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करें। महिला पुरुषों में भेदभाव किए बिना ही निष्पक्षता से मतदान किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाएं मतदान के साथ ही लीडरशिप सहित सभी क्षेत्रों में और आगे बढ़े। निर्वाचन में महिला मतदान पार्टियों एवं महिला संचालित बूथों की संख्या बढ़े।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार/कुल सचिव रामजी शरण, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, उप रजिस्ट्रार संजीव पांडे, एडीओ अरुणेश पैन्यूली, मुख्य प्रशानिक अधिकारी देवेंद्र सिंह अधिकारी, स्वीप सदस्य संतोष चमोला, स्वीप आइकन वैशाली शर्मा, मनोज कुमार, रमेश भटेजा अन्य अधिकारी व विभिन्न कॉलेज के छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)