राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने आज अपने कार्यालय में नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के लिए मतदान एवं मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान और सुरक्षा बलों की तैनाती आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोस्टल बैलेट के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान स्थलों पर भी स्टॉल लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कंट्रोल रूम्स को निर्धारित समय पर सक्रिय कर दिया जाए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया देर तक चलने की दशा में सभी मतदान केंद्रों में लाइट की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को मतदान केंद्रों में दिव्यांग मतदाताओं हेतु व्हील चेयर एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाए।

इस अवसर पर सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राहुल कुमार गोयल एवं संयुक्त सचिव कमलेश मेहता सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)