मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र देहरादून में अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘‘नशे की अंधेरी राह में उजाला’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने समाज में नशे के विरूद्ध जनजागरूकता के प्रसार में सभी से सहयोगी बनने की अपेक्षा की है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रदेश में जहां एक ओर लोगों और विशेषकर युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर नशा तस्करी से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति को रोकने एवं नशाग्रस्त व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों और विशेषकर युवाओं में नशे के दुष्परिणामों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी के सहयोग और संस्थाओं द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों से हम समय से पहले ही ड्रग्स फ्री देवभूमि का विकल्प रहित संकल्प अवश्य प्राप्त कर लेंगे। युवाओं को देश का कर्णधार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब युवाओं की मेहनत, योग्यता, प्रतिभा एवं क्षमता को कोई रोक नहीं सकेगा। उन्हें उनकी मेहनत का ईमानदारी एवं निष्पक्षता से फल अवश्य मिलेगा। अब हमारे युवाओं को अवसाद की स्थिति का सामना नहीं करना पडेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न संस्थानों की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगी दलों के चयन मण्डल के सदस्यों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी एवं अमर उजाला के स्थानीय संपादक अनूप वाजपेयी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)