मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में नियोजन विभाग की समीक्षा करते हुए नियोजन विभाग के तहत कार्यरत विभागों एवं प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास से जुड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने, उनके प्रभावी अनुश्रवण तथा राज्य में बेहतर नियोजन प्रणाली को प्रोत्साहन देने हेतु गठित स्टेट इंस्टीट्यूट इम्पावरिंग एण्ड ट्रांसफार्मिंग उत्तराखण्ड (सेतु) को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी योजनाओं की प्रभावी समीक्षा कर राज्य के संसाधनों के कुशल और प्रभावी उपयोग के साथ विभागों के मध्य आपसी भागीदारी तथा नेटवर्किंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सशक्त उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राज्य की अर्थव्यवस्था को 05 वर्षों में दुगुना करने के प्रयासों एवं सतत विकास लक्ष्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण करने को कहा। मुख्यमंत्री ने नीति आयोग स्तर पर चयनित 06 आकांक्षी जनपदों और राज्य स्तर पर चयनित 09 आकांक्षी जनपदों में संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं के नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए।
बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण समिति श्री विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, नियोजन विभाग से मनोज पंत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)