मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन की दृष्टिगत स्वीप की स्टेट कोर कमेटी एवं स्टेट स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू भी साइन किए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से अपने लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक निर्वाचन तैयारियों, मतदाता जन जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शत-प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम ऐप से जोड़ा जाए। इसके अतिरिक्त इसके अतिरिक्त 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट आवेदन हेतु व्यापक प्रचार प्रचार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को मतदान ड्यूटी में लगने वाले समस्त वाहन चालकों एवं परिचालकों के सूची तैयार कर उनका शत प्रतिशत वोट सुनिश्चित करने और लोक निर्माण विभाग को सभी पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर के लिए रैंप इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ भी बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बीएसएनएल, एयरटेल, जियो एवं वीआई आदि नेटवर्क की दृष्टि से शैडो एरिया पोलिंग स्टेशनों को शीघ्र से शीघ्र नेटवर्क उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)