देहरादून एफआरआई में कोरोना ने फिर दी दस्तक

उत्तराखंड में कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है ऐसे में हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब धीरे-धीरे लोग एक-दूसरे के संपर्क में आ रहे है। जिससे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब देहरादून वन
अनुसंधान संस्थान में 14 ट्रेनी अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद अनुसंधान में हडक़ंप मच गया। अब एफ़आरआई को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। कॉलेज में 60 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, 5 हॉस्टल सील
वन अनुसंधान संस्थान परिसर मॉर्निंग वॉकर्स और पर्यटकों के लिए अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। यह कदम उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना के खतरे के मद्देनजर उठाया गया है। इसके अलावा संस्थान परिसर स्थित म्यूजियम समेत पर्यटकों के लिए सभी चीजों को बंद किया गया है। संस्थान निदेशक ने कहा कि कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। वही ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों के लिए बबल सिस्टम लागू किया गया है। एक ग्रुप के अधिकारियों को दूसरे ग्रुप के अधिकारियों से मिलने पर मना है। गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।देहरादून के दो क्षेत्र को कण्टेटमेंट जोन बनाया गया जिनमें एफआरआई , तिब्बतन कॉलोनी शामिल हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)