हर साल सितंबर महीने के आखिरी रविवार को ‘अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस’ (इस साल 24 सितंबर यानी आज Daughters Day मनाया जा रहा मनाया जाता है। हर रिश्ते का एक खास दिन मनाया जाता है, ऐसे में आज बेटी दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का एक खास उद्देश्य है। इस उद्देश्य के तहत पूरी दुनिया में बेटियों को भी बेटे के समान ही महत्व और सम्मान दिया जाए इसलिए यह दिन मनाया जाता है। बेटी की अहमियत उसके माता-पिता से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता है।संयुक्त राष्ट्र ने लड़कियों के महत्व को समझते हुए उन्हें सम्मान देने के लिए पहली बार 11 अक्टूबर 2012 को एक दिन बेटियों को समर्पित किया। दुनिया भर के देशों ने संयुक्त राष्ट्र की इस पहल का स्वागत किया। इसके बाद से ही हर देश में बेटियों के लिए एक दिन समर्पित किया गया है। हर देश में डॉटर्स दिवस अलग-अलग दिन मनाया जाता है।परिवार के सदस्यों के साथ संबंध बनाए रखने में एक बेटी का महत्वपूर्ण किरदार है। जिस समाज में महिलाओं को पुरूष से कमतर माना जाता है उस समाज में बदलाव लाने के लिए इस दिन की महत्वपूर्ण अहमियत है।इस दिन को मनाने का मतलब लोगों को जागरूक करना है कि लड़कियों को भी लड़कों की तरह समान अधिकार और अवसर मिलने चाहिए।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)