चीन और यूरोपीय देशों में कोरोना के फिर से तेजी से बढ़ रहे मामलों के बाद चौथी लहर (Corona Fourth Wave) की आशंका तेज हो गई है। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के पीछे ओमीक्रोन के सबवेरिएंट को वजह माना जा रहा है। ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BA2 दक्षिण कोरिया में कोरोना के मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। वहीं ब्रिटेन और कई अन्य यूरोपीय देशों में एक ही दिन में 6 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। हालांकि भारत में तुरंत नई लहर आने को लेकर भारतीय एक्सपर्ट अभी चिंतित नहीं हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार के तकनीकी सलाहकार और स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉक्टर सुभाष सालुंखे कहते हैं, ‘हम सावधानी कम नहीं कर सकते, क्योंकि जैसा बाकी दुनिया में हो रहा है, भारत में चौथी लहर आनी है।’ उन्होंने कहा, ‘चौथी लहर के बारे में जो एक चीज नहीं जानते कि यह कब आएगी और कितनी खतरनाक होगी।’

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)