जोशीमठ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी

जोशीमठ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, अधिकारियों को दिए निर्देश

 

जोशीमठ में कई घरों में दरार पड़ने के बाद वहां के स्थानीय लोग सहम गए हैं। अपने घरों में अचानक से दरार पड़ने के बाद लोगों ने अब घरों को छोड़ दिया है। वहीं लोगों की समस्या को जानने और मौके का मुआयना करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे।

जोशीमठ के लोगों की तकलीफ पर राहुल गांधी ने लिखी पोस्‍ट, लिखा- काफी विचलित हूं

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बात की। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि पीड़ितों को होटल और होमस्टे में ठहराया जाए। सीएम ने देहरादून पहुंचकर सचिवालय में आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पीड़ितों की हरसंभव मदद करें।

डीएम बोले- कुछ ही हिस्सों में है समस्या
वहीं इस मामले में चमोली के डीएम हिमांषु खुराना ने बताया कि जो दरारें या जमीन प्रभावित हुई है। वो जोशीमठ के कुछ ही हिस्सों में समस्या आई है। उन्होंने बताया कि पूरे शहर में यह समस्या नहीं है। डीएम ने कहा कि हम पीड़ित लोगों को होटल और होमस्टे में ठहरा रहे हैं।

 

 

 

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)