मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली पहुंचकर हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मुलाकात की।
देहरादून । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली पहुंचकर हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिस मैदान गोपेश्वर में हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, विधायकगण एवं अधिकारीगण मौजूद थे पूर्व में सीएम धामी ऋषिकेश एम्स में भी घायलों की जानकारी ली ।इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया है. यह घटना कल 19 जुलाई को हुई थी उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हो गया. यहां करंट लगने से दो दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. सभी को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूत्रों के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आने से अबतक 16 लोगों की मौत हो गई है. ऐसी आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. सूत्रों का कहना है कि इस हादसे में छह पुलिस कर्मियों की भी जान चली गई है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आने से 20 से ज्यादा लोग भी बुरी तरह झुलस गए हैं. इनमें दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें श्रीनगर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

