बाल भवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षको का सम्मान
देहरादून 05.09.2023
उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन के सभागार में शिक्षक दिवस आयोजित किया गया जिसमे कम्प्यूटर कक्षा के शिक्षक श्री कुल्दीप श्रीमती सुमन
श्रीमती बबीता आगनवाडी शिक्षकों एवं श्रीमती गीता सिलाई शिक्षिका को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किये गये
कार्यक्रम में चित्रकला एवं सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें प्रथम स्थान अक्श दूसरा स्थान छवि एव तीसरा स्थान रोहन ने प्राप्त किया एवं सुलेख प्रतियोगिता में नंदनी प्रथम खुशी कुमारी दुसरा एव यश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया सभी को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया । प्रारम्भ में बाल भवन की महासचिव श्रीमती पुष्पा मानस द्वारा शिक्षक दिवस पर विस्तार से अपनी बात रखी वाद को परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश चावला द्वारा बच्चो को सम्बोधित करते हुए सफल जीवन के लिए माता पिता के साथ गुरुजनो का आज्ञाकारी होना आवश्यक बताया कार्यक्रम में बच्चों को जलपान एवं अल्पआहार भी करवाया गया कार्यक्रम में श्रीमती कविता दत्ता. श्री मोहन जी श्री आनन्द सिंह रावत एवं अजित फाउन्डेशन के श्री अमरिश बिष्ट शमिल रहे।

