प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली माध्यम से #AmritBharatStation के अंतर्गत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इस अवसर पर हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल  गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में रेलवे के क्षेत्र में बहुत तेज गति से कार्य हुए हैं। हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं। रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारतीय रेलवे की रफ्तार पहले से कही अधिक बढ़ चुकी है, आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक चिन्ह के रूप में वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं। देश के अछूते हिस्सों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी से हो रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और नए बदलते भारत का प्रतिबिंब है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, मेयर  सुनील उनियाल गामा, विधायक  खजान दास,  बृज भूषण गैरोला,  सविता कपूर, पद्मश्री  प्रीतम भरतवाण एवं भारतीय रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)