*अजयश्री फाउंडेशन एवं कला मेरी पहचान ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव*
**देहरादून ।* **अजयश्री फाउंडेशन एवं कला मेरी पहचान संस्था के संयुक्त प्रयास से एक रंगारंग वर्चवल कार्यक्रम स्वंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के अवसर में किया गया। इस कार्यक्रम में जहांप्रभजा गुलाटी , अमृत कौर, हरमन सिंह, अनन्या बहुगुणा स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों को गाया साथ ही नृत्य की भी शानदार प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में पूर्व विभागध्यक्ष हिंदी विभाग एमकेपी कॉलेज वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि डॉ विद्या सिंह मुख्यअतिथि के तौर में मौजूद रही कार्यक्रम की अध्यक्षता भी डॉ विद्या सिंह ने की उन्होंने सभी बच्चों की प्रस्तुति देख आशीर्वचन भी दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के तौर में रही कवयित्री मणिका अग्रवाल” मनी ” इस अवसर मेंमणिका ने देशभक्ति रंग में रंगी कविताएं भी सुनाई। कवयित्री और गायिका सुमन टोंक ने एक बढ़कर एक देशभक्ति गीत सुनाये। कार्यक्रम में कवयित्री विजयश्री वन्दिता ने भी अपना स्वरचित गीत
“जब सुने ना कोई तेरी आवाज़ को
तू अकेला हीं चल लेके हर साज़ को, गीत सुनाया कार्यक्रम संचालन कला मेरी पहचान की अध्यक्ष प्रसिद्ध नृत्यांगना प्रभा सलूजा एवं अजयश्री फाउंडेशन की चेयरमैन विजयश्री वन्दिता ने किया।*

