*उत्तराखंड रोल 14 नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने ब्रॉन्ज और प्रथम स्थान में रही यूपी की टीम
*
*देहरादून ।* उत्तराखंड रोल बॉल टीम का हुआ जमकर स्वागत अंडर 14 नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड गर्ल्स की टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल व व्वॉयज टीम रही चौथे स्थान पर उत्तर उत्तर प्रदेश के बनारस में 9 से 11 जून को आयोजित अंडर – 14 नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बालिकाओं की टीम तीसरा स्थान पर रही। प्रथम स्थान पर यूपी दूसरे स्थान पर हरियाणा व तृतीय स्थान उत्तराखंड की टीम ने कब्जाया। ब्वॉयज टीम सेमीफाइनल मैच में जम्मू कश्मीर से हार कर चौथे स्थान पर रही।

उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने बताया कि चैंपियनशिप में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर व उत्तराखंड ने प्रतिभाग किया था उन्होंने बताया कि अंडर 11 नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप उत्तराखंड में प्रस्तावित है इसकी अगस्त माह में होने की संभावना है इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं | उत्तराखंड गर्ल्स टीम की कोच व उत्तराखंड रोल बॉल एसोसिएशन के सचिव चित्रांजलि नेगी ने बताया कि उत्तराखंड टीम ने पंजाब को 4 1 व दिल्ली को 5-0 से हराकर तीसरा स्थान लिया गर्ल्स टीम की कप्तान कीर्ति बंगवाल ने सर्वाधिक गोल किए। निशिता भाटिया ने दो गोल अंजनी पवार अंकिता दास और अक्षिता मित्तल ने एक-एक गोल किया गोलकीपर रिशिता पाल व इशिका भट्ट ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। ब्वॉयज टीम के कैप्टन कृष्ण राठौड़ ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया साथ में आयुष रावत, अंगद रतूड़ी, देवांश ठाकुर, अथर्व मिश्रा, कार्तिकेय सुंद्रियाल, श्रेयांश वर्धन, कुशाल प्रतीक आदर्श राय व रितिक टेकरीवाल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। ब्वॉयज टीम के कोच राजेश विक्टर व मैनेजर सोहित रतूड़ी थे ।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)