माँ से मिलने गये मोदी

अहमदाबाद, 11 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार राज्‍यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद गुजरात में रोड शो किया। पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी इस दौरे के दौरान गांधीनगर में अपनी अपनी मां हीराबेन (Heeraben) से भी मुलाकात की. घर दो साल बाद मिलने पहुंचे। 2019 के बाद ठीक 2 साल बाद नरेंद्र मोदी अपनी मां से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

तस्वीरों में दिखाई दिया कि PM ने सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया और उसके बाद साथ में खाना खाया.

PM के गुजरात दौरे की बात करें तो उन्होंने अहमदाबाद में एक बड़ा रोड शो किया. रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी. इसके बाद PM ने पंचायत सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने कई मुद्दों पर बात की.

उन्होंने कहा कि गुजरात बापू और सरदार पटेल की भूमि है. यहां ग्रामीण क्षेत्रों का समान विकास जरूरी है. इस संबोधन के अलावा पीएम ने बीजेपी कार्यालय में तमाम कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की. उन्होंने कहा कि अब कोरोना का कहर कम हो गया है, ऐसे में बीजेपी वर्कर्स को फिर जनता के बीच जाना चाहिए.

दो साल बाद मां से मिलने पहुंचे घर
कोरोना महामारी शुरू होने के बाद पहली बार पीएम मोदी अपनी मां से मिलने आज गांधीनगर के घर में पहुंचे हैं। यहां मां का पैर छूकर उन्‍होंने आर्शीवाद लिया।

 

मां ने दिया आर्शीवाद
प्रधानमंत्री मोदी जब मां के सामने पहुंचे तो उनकी मां हीराबेन बेटे को देखकर बेहद खुश हो गई। पैर छूते ही मां ने बेटे की पीठ थपथपा का आर्शीवाद दिया।

 

मां के साथ पीएम मोदी ने खाई खिचड़ी
नरेंद्र मोदी ने मां के साथ बैठकर खिचड़ी भी खाई। खिचड़ी खाते हुए पीएम ने अपनी मां का हाल चाल भी लिया।

.

.

पीएम बनने पर मां ने दिया था 101रुपये
प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्‍व में भाजपा को 2014 लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली थी तब जब वो दिल्‍ली पीएम की शपथ लेने आए थे तब उनकी मां ने उन्‍हें शगुन का 101 रुपये देकर विदा किया था।

पीमए मोदी हर बर्थडे पर मां का आर्शीवाद लेने जाते हैं घर
पीएम मोदी हर बार अपने बर्थडे पर अपनी मां का आर्शीवाद लेने गांधीनगर अपने घर जाते हैं। लेकिन कोरोना महामारी में वो काफी दिनों से अपनी मां से मिलने नहीं जा पाए। उनकी मां की उम्र 98 वर्ष है। वो गांधीनगर में एक छोटे से घर में रहती हैं।

.

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)