World Environment Day 2023:
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मकसद लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता पैदा करना है। प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए विश्व पर्यावरण मनाया जाता है। पर्यावरण और और मानव जीवन के बीच एक अटूट रिश्ता है। प्रकृति ने इंसानों को सब कुछ दिया है। हालांकि प्रकृति के प्रति मनुष्य अपनी जिम्मेदारी भूल चुके है। नतीजा यह है कि आज विश्व प्रदूषित पर्यावरण और प्राकृतिक आपदाओं के प्रकोप को झेल रही है। पिछले कुछ सालों में वैज्ञानिकों ने पर्यावरण की गंभीर गिरावट को महसूस किया है।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1972 में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर पहला विश्व सम्मेलन स्टॉकहोम (स्वीडन) में आयोजित किया था। जिसमें 119 देश शामिल हुए थे। यह पहली बार था जब सभी देशों ने एक पृथ्वी सिद्धांत को अपनाया था। इसने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम को जन्म दिया। हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाने का फैसला किया।
इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा था। उस वर्ष के सम्मेलन में तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने एक व्याख्यान भी दिया था। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह भारत का पहला कदम था।
(World Environment Day Significance)
विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों में पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीनहाउस प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल प्रभाव आदि के बारे में जागरूक करना है।
More Stories
सिलक्यारा टनल में फंसे सभी 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान में जुटे समस्त बचाव दल को अपनी शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पी के मिश्रा एवं सचिव गृह मंत्रालय, भारत सरकार अजय भल्ला ने आज सिलक्यारा, उत्तरकाशी में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया
धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित 16 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए