नरेंद्र कठैत! के आलेख संग्रह ये ज्ञान के कठैत का आवरण पृष्ठ हुआ रिलीज
साहित्यकार नरेंद्र कठैत का आलेख संग्रह बहुत जल्द पाठकों के बीच होगा। जिसका प्रकाशन कार्य चल रहा हैं। यह साहित्यकार नरेंद्र कठैत का पहला आलेख संग्रह होगा। लंबे समय से पत्र पत्रिकाओं सोशल मीडिया के माध्यमो से उनके आलेख पाठकों बीच आते रहे हैं । इससे पूर्व काव्य संग्रह, व्यंग संग्रह, निबंध संग्रह, नाटक, स्मृति ग्रन्थ, जीवन दर्शन और अनुवाद उनकी पुस्तकें आती रही है। यह आलेख संग्रह हिंदी पाठकों के लिए अमूल्य साहित्य निधि होगी। यह पुस्तक रावत डिजिटल प्रकाशन से आ रही है। इस पुस्तक का आवरण चित्र बनाया है चित्रकार आशीष नेगी ने ।अभी तक नरेंद्र कठैत जी की पुस्तकों आवरणों में सम्मान पुरस्कारों का जिर्क होता था ,किंतु इस बार कवर की खास विशेषता यह रही उन्होंने किसी भी पुरस्कार और सम्मान जिर्क पुस्तक कवर में नही किया। नरेंद्र कठैत जी का कहना आज के समय मे सम्मान पुरुस्कार विश्वसनीय नही रह गए हैं इसलिए सम्मान पुरस्कार वो पुस्तकों में प्रकाशित नही करेंगे अपनी पुस्तक प्रोफाइल मेंबहुत जल्द यह पुस्तक पाठकों बीच होगी जिसका कवर पृष्ठ रिलीज किया है और इस आलेख संग्रह पर अंकित शीर्षक नाम ये ज्ञान के कठैत।
Leave a Reply