हर साल दुनिया भर में 11 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आज के दिन (International Mountain Day 2022) हर साल अलग अलग देशों से कई सारे लोग पहाड़ों के संरक्षण के लिए आगे आते हैं. इसके अलावा आज के दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पहाड़ों के लिए एक विषय भी तय किया जाता है, जिस पर विभिन्न देश काम करते हैं.
International Mountain Day- हर साल दुनिया भर में 11 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल पर्वत दिवस को इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को पहाड़ों के महत्व को लेकर जागरूक किया जा सके। पर्वत का मनुष्य के जीवन में बहुत अधिक महत्व है। आप सभी की जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि पर्वतों का संरक्षण करने से हमारा दीर्घकालिक विकास भी संरक्षित होता है। हमारी जो पृथ्वी है इसका लगभग 27 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ पहाड़ों से ढंका हुआ है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मनुष्य ने पहाड़ों को बहुत क्षति पहुंचाई है। ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण के चलते आज पहाड़ भी काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में पहाड़ों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ही हर साल पर्वत दिवस मनाया जाता है।
● अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस का इतिहास (History of International Mountain Day)-
सतत विकास आगोग के दौरान 1992 में संयुक्त राष्ट्र ने ‘सतत पर्वतीय विकास’ के डॉक्यूमेंट को अडॉप्ट किया था। 1992 में पहाड़ों की ओर ध्यान दिया गया था। तब भी पहाड़ों की सुरक्षा की बेहद ज़रूरत थी। इन सबको ध्यान में रखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र ने 2003 में 11 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के रूप में मनाने का एलान कर दिया। बस तभी से हर साल 11 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है।
● अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस का महत्व-
पहाड़ों के हम सभी के जीवन में कितना अहम रोल है, ये तो हम सभी जानते हैं। पौधों और जानवरों की लगभग एक चौथाई आबादी का जो घर है वो पर्वत ही हैं। इसीलिए इनके संरक्षण और इनकी सुरक्षा के लिए हर साल 11 दिसंबर को लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी का जलवायु ठीक रहे और इसमें सुधार हो, इसके लिए पहाड़ों के संरक्षण बेहद ज़रूरी है।
● अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस 2022 थीम-(International Mountain
Day 2022 Theme)-
हर साल इस विशेष दिन की कोई न कोई थीम निर्धारित की जाती है। इस साल अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस 2022 की थीम ‘Women move mountains’ निर्धारित की गई है।वूमेन मूव माउंटेन्स पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक और आर्थिक विकास में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. वे अक्सर पर्वतीय संसाधनों के प्राथमिक प्रबंधक, जैव विविधता के संरक्षक, पारंपरिक ज्ञान के रखवाले, स्थानीय संस्कृति के संरक्षक और पारंपरिक चिकित्सा के विशेषज्ञ होते हैं.यह दिन (International Mountain Day 2022) पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद ही खास है. आज के दिन अलग-अलग मंचों पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है जिससे वहां रह रहे लोगों को जागरूक किया जा सके और ज्यादा से ज्यादा पर्वतों के बारे में बातचीत की जा सके. इस दिन लोग अपनी यात्राओं और अनुभव को लोगों के बीच साझा करते हैं.
More Stories
सचिवालय में यूएन विमेन इण्डिया (UN Women India) के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपी में आयोजित ज्ञान महाकुंभ “भारतीय शिक्षा : राष्ट्रीय संकल्पना” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर का नव निर्माण, सौंदर्यीकरण कार्य एवं ग्राम पंचूर बारात घर का लोकार्पण किया