February 10, 2025

Ajayshri Times

सामाजिक सरोकारों की एक पहल

आज विश्व हिमालय दिवस मनाया जा रहा है देशभर में 

  • भारत के उत्तराखंड में 9 सितंबर को हिमालय दिवस मनाया जाता है। प्रदेश में हिमालय दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी हिमालय दिवस मानने का उद्देश्य हिमालय के संवरक्षण के साथ ही यहां की संस्कृति और इतिहास को दर्शाना भी है इस बार मुख्य कार्यक्रम नौ सिंतबर को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में हो रहा है। जिसमें सभी हिमालयीन राज्य सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
  • उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मनेगा हिमालय दिवस, 500 से अधिक संस्थाएं गोष्ठियों में करेगी मंथन
  • हिमालयी राज्यों में नौ राज्य इसकी चर्चा जन समुदायों के बीच में कर हिमालय के महत्व को दर्शाएंगे और और इसी तरह अन्य राज्य जो किसी न किसी रूप में हिमालय को भोगते हैं। उनके बीच में भी हिमालय के संरक्षण की चर्चा होगी।
  • नौ सितंबर को 13वां हिमालय दिवस देशभर में मनाया जा रहा है। सभी हिमालय राज्यों के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली में भी इसका आयोजन किया जाएगा। देशभर की 500 से अधिक संस्थाओं, विश्वविद्यालयों, स्कूलों व संस्थानों में हिमालय दिवस पर गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है और इसके माध्यम से हिमालय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हो रही है।
  • । पूरे देश में हिमालय किसी न किसी रूप में हवा, मिट्टी, जंगल, पानी और देश के पारिस्थितिकी को सीधे नियंत्रित करता है और यही विषय हिमालय को एक अलग स्थान भी देगा। खासतौर से तब जब दुनिया में बढ़ते तापक्रम का एक नया संकट पैदा हो गया है। ऐसे में एशिया के लिए और भारत के लिए हिमालय का महत्व बढ़ जाता है। इस बार का विषय इसी पर केंद्रित है।
    देश के नामी संस्थानों में होगी चर्चा
    दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिमालयन स्टडीज सभी कॉलेज को लेकर के इस पर चर्चा कर रहा है। ऐसे ही हरियाणा में महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय इस पर भागीदारी कर रहा है। बिहार में पानी रे पानी संगठन व झारखंड में पानी और किसानी जैसे संगठन हिमालय से निकली हुई नदियों समेत अन्य उत्पादों पर बातचीत कर हिमालय दिवस के इस कार्यक्रम को बल दे रहे हैं। एलबीएस आईएएस अकादमी और यूपी में एमआईटी यूनिवर्सिटी में भी हिमालय दिवस पर संगोष्ठियां होनी है।
    ऐसी नीतियों पर चर्चा हो रही है, जिससे नुकसान कम हो
    उन्होंने बताया कि ऐसी नीतियों पर बातचीत होनी चाहिए जिससे स्थानीय नुकसान कम हो। दुनिया में यह संदेश देने का प्रयास हो कि बढ़ते तापक्रम के कारण हिमालय की संवेदनशीलता पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए दुनिया में जीवन शैली के बदलाव की आवश्यकता है ताकि हिमालय सुरक्षित किया जा सके।
  • आज परमार्थ निकेतन में हो रहे हैं कई कार्यक्रम मुख्य कार्यक्रम
    हिमालय दिवस का मुख्य कार्यक्रम परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में हो रहा है। जहां सभी राजनीतिक नेतृत्व करने वालों से लेकर सामाजिक संगठन व विभिन्न वर्गों से बुद्धिजीवी भाग लेने पहुंच रहे हैं । यहां पर सामूहिक रूप से कुछ घोषणाओं की भी अपेक्षा है। हिमालय दिवस उत्तराखंड में सभी विद्यालयों से लेकर एफआरआई वाइल्ड लाइफ ऑफ इंडिया, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भागीदारी कर रहे हैं । इसी तरह तुलाज विश्वविद्यालय व अन्य विश्वविद्यालय इसमें भागीदारी कर रहे हैं आज हिमालय दिवस के अवसर में।
  • हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और क्षेत्र को संरक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 9 सितंबर को हिमालय दिवस (Himalaya Day) मनाया जाता है।
Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

You may have missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YOUTUBE
INSTAGRAM