February 10, 2025

Ajayshri Times

सामाजिक सरोकारों की एक पहल

द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को हराया, देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी

द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को हराया, देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी
द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. उन्होंने यशवंत सिन्हा को हराया है. मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं.

द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी
18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग हुई थी द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया है. वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं. तीसरे राउंड के वोटों की गिनती में ही द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया. अभी एक और राउंड के वोटों की गिनती बाकी है.

कुल तीनों राउंड की बात करें तो कुल वोट 3219 थे. इनकी वैल्यू 8,38,839 थी. इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट (वैल्यू 5,77,777) मिले. वहीं यशवंत सिन्हा को 1058 वोट (वैल्यू 2,61,062) मिले.

राउंड दर राउंड यूं जीतती गईं द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी
द्रौपदी मुर्मू मयूरभंज जिले की कुसुमी तहसील के उपरबेड़ा के इस स्कूल से पढ़ी हैं. (फोटो-एजेंसी)
ओडिशा के इस छोटे से स्कूल में पढ़ती थीं द्रौपदी मुर्मू, शिक्षकों ने बताया- कैसी स्टूडेंट थीं?
द्रौपदी मुर्मू पहले राउंड से ही यशवंत सिन्हा से आगे थीं. पहले राउंड में सांसदों के वोट गिने गये थे. पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 की वैल्यू के साथ 540 वोट हासिल किए थे. वहीं यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 की वैल्यू के साथ 208 वोट हासिल किए थे. पहले राउंड में कुल 15 वोट अवैध थे.

फिर दूसरे राउंड में 10 राज्यों के वोटों की गिनती हुई. इसमें कुल वैध मत 1138 थे, जिनकी कुल वैल्यू 1,49,575 थी. इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 44,276 थी.

तीसरे राउंड के वोटों की गिनती के बाद साफ हो गया कि द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी. तीसरे राउंड के वोटों की गिनती की बात करें तो इसमें कुल वोट 1,333 थे. जिनकी वैल्यू 1,65,664 थी. इसमें से मुर्मू को 812 वोट मिले. वहीं यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले.

 

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

You may have missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YOUTUBE
INSTAGRAM